क्या नारियल पानी प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे को गोरा बनाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 15:25

प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। शुरुआत में ही दादी-नानी इसे पीने के बार में बताने लगती हैं। हालांकि उनकी माने तो इसे पीने से बच्चा गोरा होता है और उसके बार घने और काले आते हैं। हालांकि ये पूरी तरह से सच नहीं है।
प्रेग्नेंसी में नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी फैट फ्री होता है, जो हेल्थी, ठंडा और रिफ्रेशिंग होता है। ये एक ऐसी ड्रिंक है जो आपको हाइड्रेट रखती है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसे मां और बच्चे दोनों के लिए हेल्दी माना जाता है। ऐसे में जानते हैं इसके कुछ फायदे-

1) वजन घटाने को बढ़ावा देता है

नारियल पानी वजन घटाने को बढ़ावा देता है क्योंकि इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे खत्म करके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

2) इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है

नारियल पानी जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करता है जिससे मां और बच्चे को बीमारियों से बचाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये 'मोनोलॉरिन' नामक बीमारी से लड़ने वाले एसिड के प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार लॉरिक एसिड फ्लू और एचआईवी जैसी बीमारियों को रोकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info